क्षेत्र पंचायत
की समितियाँ, गठन एवं उनके कार्य
Committees of Kshetra Panchayat, Constitution
and their functions
ग्राम पंचायत की समितियों के समान ही क्षेत्र पंचायत में भी 6 समितियों का प्रावधान किया गया है जिनका विवरण निम्नलिखित है:-
नियोजन एवं विकास समिति
Planning and Development Committee
इस समिति का सभापति प्रमुख होता है। साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य क्षेत्र पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर कृषि, पशु पालन, और गरीबी उन्नमूलन कार्यक्रमों का संचालन करना।
शिक्षा समिति
Education Committee
नियोजन एवं विकास समिति की तरह ही इस समिति का सभापति भी प्रमुख होता है। साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य विकास खण्ड स्तर पर प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौचारिक शिक्षा, साक्षरता, आदि से सम्बंधित कार्यों को करना है।
प्रशासनिक समिति
Administrative Committee
नियोजन एवं विकास समिति और शिक्षा समिति की तरह ही इस समिति का सभापति भी प्रमुख होता है। साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य विकास खण्ड स्तर पर कर्मियों सम्बन्धी समस्त विषय हैं इसके अतिरिक्त विकास खण्ड स्तर पर राशन की दुकान सम्बन्धी कार्य।
निर्माण कार्य समिति
Construction Work Committee
इस समिति के सभापति सभी सदस्यों में से नामित किया जाता है साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य विकास खण्ड स्तर पर सभी निर्माण सम्बन्धी कार्यों को कराना एवं उनकी गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
Health and Welfare Committee
इस समिति के सभापति भी निर्माण कार्य समिति की तरह ही सभी सदस्यों में से नामित किया जाता है साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य विकास खण्ड स्तर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सम्बन्धी कार्य। समाज कल्याण विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का संचालन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तथा पिछड़े वर्गों की उन्नति एवं संरक्षण।
जल प्रबंधन समिति
Water Management Committee
इस समिति के सभापति भी निर्माण कार्य समिति और स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की तरह ही सभी सदस्यों में से नामित किया जाता है साथ ही 6 अन्य सदस्य भी होते हैं जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं महिला का एक-एक सदस्य होना आवश्यक है। इनके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस समिति में स्थान प्रदान किया जाता है।
इस समिति का मुख्य कार्य राजकीय नलकूपों का संचालन एवं पेयजल सम्बन्धी कार्य कराना है।
स्त्रोत- क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु सन्दर्भ साहित्य, उत्तर प्रदेश वर्ष 2022
No comments:
Post a Comment