coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Showing posts with label उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कब होंगें. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कब होंगें. Show all posts

Thursday, April 10, 2025

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कब होंगें

 उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कब होंगें 

        उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों को एक वर्ष से कम का समय रह गया है। पिछली बार 26 मार्च 2021 को पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई थी। पंचायत का चुनाव पांच वर्षों के बाद होता है। यदि अधिसूचना से 5 वर्षों गणना करें तो 26 मार्च 2026 को अधिसूचना के 5 पांच साल पूरे हो रहे हैं। अर्थात् आने वाले वर्ष में 26 मार्च के आस-पास ही पंचायत चुनावों को लेकर के अधिसूचना जारी होने की सम्भावना है। पंचायत से जुड़े लोगों में पंचायत चुनाव को लेकर के अभी से तैयरियों का दौर शुरू हो गया है।


    वर्ष 2021 के चुनाव 4 चरणों में आयोजित किये गए थे । 

        पहले चरण के नामांकन का समय 3 अप्रैल से 4 अप्रैल निर्धारित था । जिसके मतदान की तिथि 15 अप्रैल निश्चित की गई थी। इस चरण में सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपूर नगर, झाँसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही में चुनाव हुए ।                    

        इसी प्रकार दूसरे चरण के नामांकन की तिथि 7 और 8 अप्रैल तथा मतदान के लिए 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित थी। दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ में चुनाव हुए।

           तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल 2021 को आयोजित किया गया जिसके नामांकन की तिथि 13 एवं 15 अप्रैल थी । इस चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया में पंचायत चुनाव आयोजित किये गए।                     

        चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ जिसके नामांकन की तिथि 17 और 18 अप्रैल निश्चित की गई थी ।  चौथे एवं अंतिम चरण में बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फरुखाबाद, बाँदा, कौशाम्बी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में पंचायत चुनाव हुए । 

    चारों चरणों में आयोजित चुनाव की मतगणना के लिए 2 मई 2021 की तिथि निर्धारित थी। 





अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जा कर कमेंट करें 

Top Most Popular Posts