coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Showing posts with label ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता. Show all posts
Showing posts with label ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता. Show all posts

Wednesday, December 15, 2021

ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा ?

 ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता 




क्या आप जानते हैं कि ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ??? 

यदि नहीं तो आइये ! जानते हैं 

            उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1947 (नियम-46) के अनुसार - ग्राम सभा की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

            यदि प्रधान उपस्थित नहीं हैं तो प्रधान के द्वारा कोई भी मनोनीत सदस्य ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता कर सकता है।

            यदि कभी ऐसी स्थिति आती है कि प्रधान भी उपस्थित नहीं है, उनके द्वारा कोई सदस्य भी मनोनीत नहीं किया गया है तो इस प्रकार की स्थिति में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ADO किसी सदस्य को बैठक की अध्यक्षता करने के लिए मनोनीत कर सकते हैं।

            यदि कभी इस प्रकार की भी कोई स्थिति उत्पन्न होती है कि  प्रधान भी उपस्थित नहीं हैं उनके द्वारा कोई सदस्य मनोनीत नहीं किया गया साथ ही सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ADO के द्वारा भी कोई सदस्य मनोनीत नहीं किया गया हो तो ग्राम पंचायत की बैठक में उपस्थित सदस्य बैठक की अध्यक्षता करने के लिए किसी सदस्य का चुनाव कर सकते हैं।



Top Most Popular Posts