coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts

Monday, August 28, 2023

संगोष्ठी - चलें! गाँव की ओर का आयोजन


            आज दिनाँक 27 अगस्त 2027 को चंदौसी आवास विकास साईं एक्ससिलेंट कोचिंग सेंटर में गुड़-गोबर शोध संस्थान एवं श्रीराम मोहन सेवा आश्रम के  तत्वावधान में "चलें! गाँव की ओर" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. तुमुल विजय शास्त्री ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्र ने कहा कि भारत देश के युवाओं को अपने गाँव को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की आवश्यकता है, गाँव में ही संसाधन जुटाने की आवश्यकता है न कि अपने पैतृक  गाँव से नौकरी की तलाश में शहर की ओर पलायन करने की।


         कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल दुबे ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और प्रोडक्ट के प्रति सभी को जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि तेजभान सिंह जी ने गाय और प्रकृति के साथ जुड़कर रहने के लिए सचेत किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा टंडन ने किया। 




        इस अवसर पर भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष एस. एन. शर्मा, डॉ. टी. एस पाल, विकास मिश्र, मनीष शर्मा, अरविंद मिश्र, पार्षद शहवाज, दिलीप नगीना, योगेंद्र कुमार, अशोक मिश्र, पवन कुमार अग्रवाल, काशीनाथ, प्रेम ग्रोवर, पवन कुमार अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 






























आमंत्रण-पत्र 


Top Most Popular Posts