coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Friday, September 15, 2023

GPDP (2024-25) ग्राम पंचायत विकास योजना, उत्तर प्रदेश Gram Panchayat Development Plan, Uttar Pradesh

ग्राम पंचायत विकास योजना 
GPDP 

        लखनऊ, उत्तर प्रदेश, दिनांक 8 सितम्बर 2023 को एक जिओ संख्या 1731/33-3-2023 जारी हुआ जिसके प्रेषक मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन है इस जिओ का विषय 02 अक्तूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 के मध्य वर्ष 2024-25 की सहभागी पंचायत विकास योजना/वार्षिक कार्ययोजना तैयार किए जाने के सम्बन्ध में है 

        ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित गतिविधियों को क्रियान्वित किया जाना है:-
 
1. ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक के आयोजन के लिए 20 सितम्बर 2023 तक समयावधि निर्धारित की गई है।
 
2. जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारीयों का निर्धारण भी 20 सितम्बर 2023 तक किया जाना है।

3. ग्राम पंचायत स्तर पर फैसिलिटेटर के चयन के लिए 25 सितम्बर तक समयावधि निर्धारित की गई है।

4. नोडल अधिकारीयों एवं फैसिलिटेटर हेतु परिचयात्मक कार्यशाला/अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन के लिए 27 सितम्बर 20२३ तक समयावधि निर्धारित की गई है
 
5. ग्राम सभा के आयोजन का रोस्टर, उसमें अधिकारी/कर्मियों की उपस्थिति तथा जी.पी.डी.पी. पोर्टल पर ग्राम स(भा की समय-सारिणी अपलोड 1 अक्टूबर 2023 तक किया जाना है।

6. वित्तीय वर्ष 24-25 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श एवं जागरूकता हेतु स्पेशल ग्राम सभा का आयोजन 2 अक्टूबर 2023 के लिए निर्धारित किया गया है।

6.1 वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु ग्राम सभा की कम से कम 2 बैठकों (प्रथम बैठक जागरूकता एवं कार्ययोजना पर विचार तथा दूसरी बैठक कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाना) का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाना है इसके साथ ही 

6.2 महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन ग्राम सभा के आयोजन से पूर्व अनिवार्य रूप से किया जाए, जिसमें शिक्षा, महिला व बान विकास, महिला कल्याण तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि सहयोगी होंगें 

6.3 ग्राम पंचायत में उपलब्ध  वित्तीय संसाधन तथा मिशन अन्तोदय सर्वेक्षण में आए क्रिटिकल गैप पर चर्चा कर आवश्यकतानुसार गतिविधियाँ का समावेश।

6.4 गरीबी न्यूनीकरण, आपदा प्रबंधन, वी.एच.एस.एन.सी. जैवविविधता सम्बन्धी वानिकी योजना, एस.एल.डब्ल्यू एम. विद्यालय प्रबंधन, श्रम बजट तथा ग्राम स्तरीय कार्ययोजना का जी.पी.डी.पी. का समावेश।

6.5 ग्राम सभा, महिला सभा व बाल सभा की जियो-टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जाने तक के सभी कार्यो हेतु 02 अक्टूबर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक की समयावधि निर्धारित की गई है।

7. अंतिम रूप से ग्राम सभा से अनुमोदित कार्य-योजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किए जाने का कार्य 31 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना है।













उपरोक्त जानकारी के प्रमाणिक होने या न होने में प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं है

 

No comments:

Post a Comment