coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Sunday, August 6, 2023

उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था

 उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था 



        उत्तर प्रदेश सरकार इस बात के लिए समर्पित है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों को स्थानीय स्व-शासन की मौलिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाए। मिशन के अंतर्गत संविधान में भाग-९ के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में जिला, विकास खंड और ग्राम स्तर पर पंचायतों का गठन किया जा रहा है और उन्हें संविधान में वर्णित प्रावधानों के अनुसार इस तरह के कार्य, जिम्मेदारियां और संसाधन उपलब्ध करवाएं जाते हैं ताकि वे आम ग्रामीण लोगों की दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं को दूर करने के काम कर सकें।


* ग्राम सभा लोगों की अपनी संस्था है और 18 वर्ष के ऊपर सभी व्यस्क जिनका नाम मतदाता सूची में है, वह इसके सदस्य हैं।

* ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर निर्मित होती है और प्रधान का निर्वाचन ग्राम सभा द्वारा ही किया जाता है। प्रधान के अतिरिक्त यहाँ पंचायत सदस्य भी होते हैं।

* विकास खण्ड स्तर पर क्षेत्र पंचायत नियुक्त होती है और 

* जिले स्तर पर जिला पंचायत होती हैं ।

स्त्रोत- PRI एवं SHG कन्वर्जेन्स हेतु सन्दर्भ पुस्तिका वर्ष २०२३ 

No comments:

Post a Comment

Top Most Popular Posts