मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-युवा), उत्तर प्रदेश
(हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा आत्मनिर्भरता की ओर)
देश के सर्वाधिक युवाओं वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश के युवाओं की असीमित क्षमता को गति देने तथा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अत्यंत महत्त्वकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) की मिशन मोड में शुरुआत की गयी है।
इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष का लक्ष्य सूक्ष्म उत्पादन एवं सेवा क्षेत्र की 01 लाख इकाईयों की स्थापना कराकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।
इसका लक्ष्य 10 वर्षों में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार युक्त बनाना है।
योजना की मुख्य बातें :-
* कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उत्पादन/सेवा सम्बन्धी उद्यम स्थापित करा कर स्वरोजगार से जोड़ना ।
* प्रतिवर्ष 01 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा 10 वर्षों में कुल 10 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करना ।
-:प्रथम चरण:-
* रु. 5.00 लाख तक की परियोजनाओं हेतु 04 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज तथा गारंटी मुक्त ऋण ।
* सामान्य वर्ग के लाभार्थी की परियोजना लागत का 15 प्रतिशत ओ.बी.सी. को 12.5 प्रतिशत, एस.सी/एस.टी/दिव्यांग को 10 प्रतिशत तथा आकांक्षात्मक जिलों - चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, एवं बहराइच के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान करना होगा।
* परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान एवं 04 वर्षों तक सी.जी.टी.एम.एस.ई. प्रतिपूर्ति।
* परियोजना लागत में भूमि/भवन व्यय सम्मिलित नहीं होगा तथा कुल परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत टर्म लों के रूप में होना अनिवार्य होगा ।
-:द्वितीय चरण:-
* प्रथम चरण के लिए गये मूलधन/पेनल इंटरेस्ट की पूर्ण वापसी करने वाला अभ्यर्थी पात्र होगा।
* रु. 10.00 लाख तक परियोजना स्थापित की जा सकेगी, परन्तु रु. 7.5 लाख तक के ऋण पर 50 प्रतिशत ब्याज अनुदान 03 वर्षों तक दिया जायेगा।
* ऋण में परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत टर्म लोन होना अनिवार्य होगा तथा इसमें वर्कशॉप /वर्कशेड की लागत शामिल की जा सकेगी।
* सी.जी.टी.एम.एस.ई. कवरेज 03 वर्षों तक।
(स्त्रोत-cmyuva.org.in)
.png)
No comments:
Post a Comment