coding

पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस वेबपेज का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिख कर भेजिए-

Monday, November 2, 2026

ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC)

ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) का परिचय/

प्लानिंग फैसीलिटेशन टीम   

(As per MoPR GPDP Guidelines)


    पंचायती राज मंत्रालय (MoPR)जन योजना अभियान (PPC) के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (GPDP) के लिए विकेन्द्रीकृत, सहभागी और समन्वित नियोजन प्रक्रियाओं को बढ़ावा दे रहा है। PPC दिशा निर्देश ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति (BLCC) के माध्यम से समन्वय, हितधारकों की भागीदारी और संस्थागत तंत्रों पर बल देते हैं। हालाँकि, योजनओं और उनके कार्यान्वयन की संरचित अभिसरण, समन्वय और निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर एक महत्त्वपूर्ण संस्थागत कमी बनी हुई है। GPDP में सामुदायिक कार्यवाही, विभागीय कार्यवाई और नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण सम्बन्धी मुद्दों सहित विविध गतिविधियां शामिल हैं। इस कमी को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) की स्थापना की जा सकती है। 

जीपीसीसी (GPCC) की आवश्यकता, महत्त्व और प्रासंगिकता:-

    पंचायत स्तर पर, अनेक योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में समेकित किया जाता है, और इस योजनाओं के अंतर्गत अधिकांश गतिविधियां पंचायत के नेतृत्व में सम्बंधित हितधारकों द्वारा कार्यान्वित की जाती हैं। चूँकि कई संस्थाएं और विभाग सीमित वित्तीय और मानव संसाधनों के साथ कार्य करते हैं, इसलिए प्रभावी समन्वय के बिना विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना कठिन हो जाता है।

    इस प्रकार, ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) एक ऐसा मंच प्रदान करती है जहाँ विभिन्न हितधारक अपनी प्राथमिकताओं और उपलब्ध संसाधनों के साथ आते हैं, जिससे साझा विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समन्वय स्थापित किया जा सकें ।               


No comments:

Post a Comment

Top Most Popular Posts