Tuesday, December 21, 2021

नव चयनित पंचायत सहायक/एकाउंटेंट -कम -डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण कार्यक्रम, लखनऊ (बैच क्रमांक-15)


नव चयनित 
पंचायत सहायक/एकाउंटेंट -कम -डाटा इन्ट्री ऑपरेटर 
का प्रशिक्षण कार्यक्रम, लखनऊ 
(बैच क्रमांक-15) दिनांक- 20-21 दिसम्बर 2021 

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नव चयनित पंचायत सहायक/एकाउंटेंट -कम-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ जनपद स्थित टीडीएल कॉलेज में संपन्न हुआ दो दिन चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद सीतापुर और हरदोई से नव चयनित कुल 311 पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया 



             इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा की बैठक, कोरम, पंचायत की समितियों, केंद्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग, सिटिजन चार्टर, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की उपयोगिता, जन सुविधा केंद्र के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई साथ ही सभी सहायकों को ग्राम पंचायत सचिवालय के उपयोग और उसकी भूमिका बताई गई स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से हम अपने गाँव को साफ़ रखने के लिए सभी को किस प्रकार जागरूक कर सकते हैं  इसके अतिरिक्त सहभागिता के माध्यम से हम बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है
 


नव चयनित पंचायत सहायकों को ई. ग्राम स्वराज व PFMS की जानकारी प्रदान करते 
डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्र 


नव चयनित पंचायत सहायकों को पंचायत पुरुस्कार के विषय में जानकारी प्रदान करते 
डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्र 

        इस अवसर पर नव चयनित पंचायत सहायकों से तकनीकी विषयों पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जनपद सीतापुर से अजय कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत उमरी सलेमपुर, ब्लॉक-हरगांव ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया वहीं दुसरे स्थान पर जनपद हरदोई के अतुल कुमार वर्मा ग्राम पंचायत समजलपुर, ब्लॉक -बिलग्राम रहे 


प्रमाण पत्र प्राप्त करते अजय कुमार वर्मा  



प्रमाण पत्र प्राप्त करते अतुल कुमार वर्मा 



 



1 comment: