अध्याय -७
महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना
महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना को कृषि से जुड़ी महिलाओं की वर्तमान स्थिति में सुधार करने, उन्हें सशक्त बनाने की रूप में सन २०११ में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा Deendayal Antoday -NRLM के एक उपघटक के रूप में शुरू किया गया था। MKSP महिला को किसान के रूप में पहचान दिलाता है और कृषि परिस्थति की स्थायी परिपाटी के क्षेत्र में महिलाओं की क्षमता का निर्माण करने का प्रयास करता है। इसका दृष्टिकोण गरीब परिवारों में सबसे गरीब तक पहुँच बनाने का है। MKSP इन गरीबी परिवारों के साथ मिलकर कार्य करेगी और उन्हें कृषि, पशुधन आदि को अपनाने में मदद करेगी।
MKSP का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका बनाने और बनाए रखने के साथ-साथ उनकी भागीदारी और उत्पादकता बढ़ाने के लिए व्यवस्थित निवेश करके कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाना है। कुशल स्थानीय संसाधन आधारित कृषि की स्थापना करके, जिसमें कृषि में महिलाए उत्पादन संसाधनों पर अधिक नियंत्रण हांसिल करती हैं। और समर्थन प्रणालियों का प्रबंधन करती हैं। परियोजना उन्हें सरकार और अन्य एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए इनपुट और सेवाओं तक बेहतर पहुँच प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। एक बार कृषि में महिलाओं की उत्पादन क्षमता में सुधार होने के बाद खाद्य सुरक्षा उनके परिवारों औए समुदायों के लिए बढ़ जाती है।
महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का संचालन विगत ३ साल से जनपद हरदोई विकास खण्ड-अहिरोरी के ५० ग्राम में ३५०० समूह महिला किसानों के साथ किया जा रहा है जिसमें सामुदायिक स्तर पर चयनित कृषि तथा पशु सखी के माध्यम से इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है। परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उन्नत कृषि कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो इस प्रकार हैं:-
* श्री विधि से धान तथा गेहूं की खेती
* प्रेरणा पोषण वाटिका/किचन गार्डन
* सब्जी उत्पादन
* नाडेप/वर्मी कम्पोस्ट
*मुर्गी पालन
* बकरी पालन
* भैंस पालन
* पशु बीमा तथा टीकाकरण
* कृषि तथा पशु पाठशाला
* जैविक कीटनाशक का निर्माण
* CHC (कस्टम हायरिंग सेंटर) का निर्माण
* उत्पादका समूह का निर्माण
इस परियोजना के अंतर्गत महिला किसानों के समूह तथा संगठन हेतु सामुदायिक निवेश फण्ड, बैंक लिंकेज, आजीविका फण्ड, एग्रो इंटरवेंशन फण्ड उपलब्ध कराया जाता है। जिसके उपयोग से परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति की जा रही है। इसके सफल संचालन में महिला समूह, संगठन की अहम भूमिका होती है।
*************
स्त्रोत- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रेरणा लघु मार्ग दर्शिका २०२०
No comments:
Post a Comment