Wednesday, January 12, 2022

ग्राम सचिवालय एवं पंचायतों में ई- गवर्नेंस E-governance in Village Secretariat and Panchayats

ग्राम पंचायत सचिवालय 

        ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन को भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कर सरकारी कार्यालय के रूप में जाना जाता है। ग्राम सचिवालय एवं इसकी सेवा प्रदान प्रणाली का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों के पास लाना, पहुँच में सुधार करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रदान की कुशलता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

            जन सेवा केंद्र ग्राम सचिवालय का एक महत्त्वपूर्ण भाग है और यहाँ से ही इसको संचालित करने का प्रावधान है। यह ऐसा स्थान होगा जहाँ पर गाँव से आये प्रत्येक व्यक्ति को एक ही जगह से सारी   जानकारी मिलेगी और उनके कार्य भी हो जाएंगें।

            ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक नियमित रूप से बैठते हैं और ग्राम वासियों को आवेदन पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने और पंजीकरण प्रक्रिया में मार्गदर्शन करने में सहायता करते हैं।

            एक बार पंजीकरण होने के बाद, ग्राम सचिवालय सुनिश्चित करता है कि सेवाएं समय पर ग्रामीणों को प्रदान की जाएँ। इसमें प्रमाण पत्र (जैसे:-जन्म, मृत्यु, जाति), सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर जानकारी प्रदान करना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं के पहुँच को सुगम बनाना और शिकायतों का समाधान करना शामिल हो सकता है। आने वाले समय में यहाँ से लोग अपने बिजली के बिल, पानी के बिल मोबाइल बिल भी जमा कर सकेंगें।

            शिकायत समाधान के लिए ग्राम सचिवालय ग्रामीणों की शिकायतों और अपराधों को समाधान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य कर सकता है। यहाँ शिकायतें प्राप्त करना, रिकार्ड करना, मुद्दों की जाँच करना है और उन्हें सुलझाने के लिए आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाएगी। 












प्रस्तुत जानकारी के प्रमाणिक होने अथवा न होने में प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं है, स्त्रोत- पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश 
 

20 comments: